News NAZAR Hindi News

 ‘नाग देवता’ ने बुझाया परिवार की उम्मीदों का दीया 

कांगड़ा। गरली के निकटवर्ती गांव चपलाह में बीती रात सर्पदंश से एक घर का चिराग बुझ गया। वह अकेला ही घर का कमाऊ था। उसकी मौत ने परिवार पर वज्रपात किया है।
 मृतक के पिता कुलदीप चंद शर्मा ने बताया कि उनका बेटा मनीष कुमार (36) गत रात करीब 8 बजे अपने काम से वापस घर आ रहा था कि उसे सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मनीष कुमार अपने पीछे बुजुर्ग मां-बाप, पत्नी, 3 साल की बेटी व 6 साल का बेटा छोड़ गया है। स्थानीय वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि गाड़ी से उतरने के बाद मनीष कुमार को घर जाते समय सांप ने काट लिया और करीब 2 घंटे के पश्चात ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की सहायता की गुहार लगाई है।