News NAZAR Hindi News

नानौता में व्यापारियों ने किया विधायक का अभिनंदन

नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव के नानौता के संजय चौक स्थित प्रतिष्ठान पर गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विधायक चौधरी ने कहा कि नानौता के लोगों ने हमेशा उन्हे सहयोग दिया। उसी के बल पर वह मजबूत हुए। उन्होंने क्षेत्र के विकास और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने का विश्वास दिलाया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक नामदेव, महावीर नामदेव, संजीव नामदेव, कांग्रेस नेता संजयवीर राणा, मेघनाथ सिंह, अरविंद नामदेव, सतीश चावल, सुशील नामदेव, ईश्वर सिंह, डॉ. मनजीत सिंह , डिम्पल चौधरी, हरीश तनेजा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।