News NAZAR Hindi News

नाबालिगों ने किया महापाप, गर्भवती से किया रेप

 

 

नई दिल्ली। दिल्ली में एक और दिल दहलाने वाला वाकिया पेश आया है। दो नाबालिग लड़कों ने हवस में अंधे होकर एक गर्भवती से रेप कर दिया।

पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में गर्भवती युवती से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को फुटपाथ पर पीड़िता तड़पती मिली थी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। युवती और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।