News NAZAR Hindi News

नाबालिग बेटा कमरे में कर रहा था शर्मनाक हरकत, मां ने कराया अरेस्ट


न्यूयार्क। अमेरिकी में एक 14 साल के बच्चे की शर्मनाक करतूत सामने आई है जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। मामला मैरीलैंड का है। यहां रहने वाली एक मां अचानक अपने 14 साल के बेटे के रूम में पहुंची तो वहां का मंजर देख दहल गई और  पुलिस को घर बुला गिरफ्तार करवा दिया। ये कहानी उन पेरेंट्स को सचेत करती है जो आज के दौर में अपने बच्चों पर ध्यान नहीं रखते।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 साल के रेक (काल्पनिक नाम) की मां अपने दो साल के एक और बेटे को सुलाने में व्यस्त रहती थी। उस दौरान रेक और उसकी 8 साल की कजिन ऊपर के रूम में खेलते रहते थे।

एक दिन खेलते हुए अचानक दोनों की आवाज आना बंद हो गई तो रेक की मां दबे पांव उसके कमरे में पहुंचती है। अंदर का मंजर देख उसके होश उड़ जाते हैं। रेक की मां देखती है कि उसका बेटा निर्वस्त्र है और 8 साल की कजिन के साथ हैवानियत कर रहा था। वहीं उसके पास ही एक चाकू रखी है। गुस्साई मां  पुलिस को कॉल कर रेक की करतूत बताई। जिसके बाद पुलिस ने 8 साल की पीड़ित बच्ची के बयान लिए।

बच्ची ने बताया कि रेक ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया कि अगर उसने जरा भी हल्ला किया, तो वो उसे चाकू मार देगा।

धमकी देने के बाद रेक उसके साथ हैवानियत करता रहा। पीड़ित बच्ची और रेक की मां की गवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जांच में रेक को बच्ची के रेप का दोषी पाया। जिसके बाद उस पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई।