News NAZAR Hindi News

पति करता था पत्नी के चरित्र पर शक, आधी रात ये हुआ अंजाम

मुरैना। जौरा थाना इलाके में एक महिला ने अपने पति की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। महिला का पति उसके चरित्र पर शंका करते था जिसके चलते आए दिन उनके बीच झगड़ा होता रहता था। इसी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

रुनिपुर रोड स्थित गुर्जापुरा निवासी बंटी शाक्य पेशे से मजदूरी करता था। बंटी अपनी पत्नी क्षमा के चरित्र पर शक रहता था इसलिए दोनों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था।

शनिवार रात को भी दोनों कि किसी बात पर कहा सुनी हो गई। इसके बाद बंटी जाकर सो गया। रोज रोज के झगड़े से परेशान पत्नी क्षमा ने शनिवार रात गहरी नींद में सोते समय बंटी के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर कुचल दिया। बंटी की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैं। महिला का आरोप हैं कि मृतक बंटी उसको काफी परेशान किया करता था। इसलिए उसने पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।