Breaking News
Home / breaking / पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, गर्भवती की मौत

पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, गर्भवती की मौत

 

फिरोजपुर। कुलगढ़ी थाना इलाके में गर्भवती महिला से पति जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता था। 15 दिन पहले गर्भवती की तबीयत बिगड़ गई तो आरोपित उसे मायके में उसकी दादी के पास छोड़ गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका ने इलाज के दौरान पुलिस को बयान दर्ज करवाए थे और ससुर पर भी अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए थे। थाना कुलगढ़ी के एएसआइ विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के पति अमरीक सिंह व ससुर रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पिता-पुत्र फरार हैं।

थाना कुलगढ़ी पुलिस को दिए बयान में मृतका की दादी ने बताया कि उसने अपनी पोती को गोद लिया हुआ था। उसकी शादी पांच माह पहले शादी अमरीक सिंह से हुई थी। शादी के एक माह बाद उसकी पोती को टाइफायड हो गया था और 15 दिन पहले अमरीक सिंह उसकी पोती को उसके पास छोड़ गया। उसने आरोप लगाया उसकी पोती बहुत सहमी हुई थी, जिसको पूछने पर बताया कि उसका पति अमरीक सिंह उसके अप्राकृतिक संबंध बनाता है। इसके अलावा ससुर रणजीत सिंह भी उससे अश्लील हरकतें करता था, जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …