News NAZAR Hindi News

पति मजदूरी करने गया मुंबई, तीन बच्चों की मां घर में प्रेमी संग पकड़ी गई

 दुमका। तीन बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से चल रहा था। घटना की रात प्रेमी महिला के घर आया हुआ था, इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद दोनों को बांधकर उन पर 40 हजार का जुर्माना लगाया गया। 
 
यह पूरा मामला दुमका स्थित रामगढ़ के कुशबोना गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात महिला का प्रेमी चुपचाप उसके घर आया हुआ था। इसकी भनक गांव वालों को लग गई।
इसके बाद गांव वालों ने महिला के घर पर धावा बोलकर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और बांध दिया। ग्रामीणों ने दोनों को ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया गया। पहले युवक पर सजा के तौर पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया। हालांकि, बाद में दोनों से 20-20 हजार रुपये वसूले गए और बुधवार दोपहर बाद दोनों को छोड़ा गया।

यह भी देखें

 
महिला तीन बच्चों की मां है। उसका पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और कभी-कभी ही घर आता है। इस बीच महिला के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। वह अक्सर महिला के घर आने लगा, जिसको लेकर गांव वालों ने पहले भी युवक को चेतावनी दी थी, लेकिन मंगलवार को पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, घटना की जानकारी नहीं है।