News NAZAR Hindi News

पति से रूठकर घर से निकली थी, लिफ्ट के बहाने गैंगरेप हुआ


जींद। पति से रूठकर जा रही नेपाली महिला से गांव के ही तीन युवकों ने खेतों मेें ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। बाद में तीनों युवक फरार हो गए। जिले के अलेवा थाना इलाके में यह वारदात घटित हुई।


20 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलत नेपाल की रहने वाली है और उसकी शादी कुछ समय पहले हुुई थी। गत 17 अप्रैल को देर शाम को उसकी उसके पति के साथ कहासुनी हो गई। वह रूठकर नेपाल जाने के लिए घर से निकल गई।

रास्ते में उसके गांव के ही विकास, परमवीर उर्फ पम्मी तथा कृष्ण मिले। उन्होंने उसे बाइक से मुख्यमार्ग तक छोडऩे की बात कहकर लिफ्ट दे दी। तीनों उसे खेतों में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।


महिला थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करवाकर पीडि़ता की शिकायत पर विकास, पम्मी तथा कृष्ण के खिलाफ अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।