News NAZAR Hindi News

पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी रचाई, फिर साली को भगा ले गया

गया। खिजरसराय थाना इलाके के पुरानी बाजार में आशिक मिजाजी का ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा हो रही है। पहली पत्‍नी की मौत के बाद दूसरी शादी हुई लेकिन रंगीन मिजाज जीजा वहां से साली को लेकर फरार (Absconded with Sister in law) हो गया। इस मामले की प्राथमिकी खिजरसराय थाने में दर्ज कराई गई। लड़की के भाई ने इस बाबत मामला दर्ज कराया है। घटना की हर ओर चर्चा हो रही है। पुलिस लड़की और आशिक जीजा की तलाश में जुट गई है।

प्राथमिकी के अनुसार युवती खिजरसराय में किराए के मकान में रहती थी। वहीं से उसका जीजा उसे लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हुलासगंज थाना इलाके के तीरा गांव निवासी आरोपित जीजा की पहली पत्‍नी का निधन हाे गया था। उसकी दूसरी शादी हुई थी। लेकिन वह इतना रंगीन मिजाज था कि दूसरी पत्‍नी की बहन को भी अपने प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उसे लेकर रफूचक्‍कर हो गया। आरोपित जीजा अपनी साली से करीब 15 वर्ष बड़ा है। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखें

बताया जाता है कि आरोपित युवक की दूसरी शादी हुलासगंज में हुई थी। उसकी साली किराए के मकान में रहती थी। आरोपित अक्‍सर अपनी साली से मिलने जाता था। इसी क्रम में दोनों की नजदीकी बढ़ी और जीजा ने उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया। वहीं से उसे लेकर फरार हो गया।

 

इसकी खबर मिलते ही लड़की के घर के लोग सन्‍न रह गए। आरोपित की पत्‍नी भी यह जानकर सकते में आ गई। उसका पति इस तरह की गंदी हरकत करेगा, इसकी उम्‍मीद नहीं थी।