News NAZAR Hindi News

VIDEO : पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा पहाड़, 9 की दर्दनाक मौत

 

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है।

किन्नौर जिले गुंसा के पास चट्टानें गिरने के कारण छितकुल से सांगला की ओर जा रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से 9 पर्यटकों की जान चली गई।

यह भी देखें

किन्नौर की संगल घाटी में बटसेरी पुल ढहने की खबरें हैं।