News NAZAR Hindi News

पहली बार यूएनओ ने मनाई दिवाली, भारत को दी बधाई


न्यूयॉर्क। इस बार पहली दफा संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पर दिवाली मनाई गई। इस वक्त वहां की बिल्डिंग पर हैप्पी दिवाली का संदेश जगमगा रहा है।


केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में दीपावली की धूम मची है। इसी कड़ी मेें न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी आकर्षक तरीके से दिवाली की रंगत बिखरी हुई है। संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की इमारत पर एलईडी डिस्प्ले पर दीप की तस्वीर और हैप्पी दिवाली लिखा गया था।