News NAZAR Hindi News

पाकिस्तान की जेल से 36 साल बाद आजाद होकर भारत लौटे जयपुर के गजानंद

अमृतसर। पाकिस्तान की कुख्‍यात कोट लखपत जेल में 36 साल से बंद जयपुर के गजानंद शर्मा आखिरकार सोमवार को वतन लौट आए। पाकिस्‍तानी जेल में भीषण यातनाओं के कारण गजानंद की हालत विक्षिप्‍त सी है, लेकिन मातृभूमि पर दोबारा कदम पड़ने पर उनकी आंखों में फिर से जीने की चमक साफ नजर आई। गजानंद भारत की धरती पर कदम रखा तो परिजन काे देख उनकी आंखें भर आईं।

वह 36 वर्ष पहले लापता हो गए थे। इसी वर्ष उनके पाकिस्तान की जेल में बंद होने के बारे में पता तब चला जब गजानंद शर्मा की पत्नी मखनी देवी और बेटे मुकेश ने दिल्ली में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह से मुलाकात की थी। सजे बाद केंद्र सरकार ने गजानंद की रिहाई के प्रयास शुरू किए।

सोमवार को गजानंद शर्मा सहित 30 भारतीय कैदी पाकिस्तान जेल से रिहा होने के बाद वाघा सीमा से भारत पहुंचे। इनमें से 3 सिविल नागरिक, जबकि 27 भारतीय मछुआरे हैं। गजानंद की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उधर, भारत की जेलों से पाक नागरिकों को भी रिहा किया गया है।