News NAZAR Hindi News

पाकिस्तान ने किया नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन

 

 

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास फिर गोलीबारी की है।

रक्षा प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागने शुरू कर दिये।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग ढाई घंटे तक गोलीबारी होती रही। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।