News NAZAR Hindi News

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि सुबह लगभग 10 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

 

उन्होंने कहा, भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है। अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।