News NAZAR Hindi News

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 25 से ज्यादा मरे


इस्लामाबाद। हिंसाग्रस्त बलूचिस्तान प्रांत के मस्टुंग में शुक्रवार को पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन के उपाध्यक्ष के काफिले पर आत्मघाती हमला हो गया। इसमें 25 से ज्यादा लोग मारे गए और कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं।


पुलिस ने बताया कि धमाका क्वेटा से 50 किलोमीटर दूर मस्टुंग शहर में हुआ। इसमें संसद के ऊपरी सदन के उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर हैदरी को भी चोटें आई हैं हैदरी का कहना है कि निशाना बनाया गया है।

धमाके के वक्त उनका काफिला मस्टुंग की ओर जा रहा था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी शेर अहमद सताकजाई ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और अस्पताल में भर्ती दस अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

मस्टुंग पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
उल्लेखनीय है कि बलूचिस्तान में अलगाववादियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ दशकों से गैस संपदा से परिपूर्ण इस प्रांत में अपनी भागीदारी की मांग को लेकर अभियान छेड़ा हुआ है। अफगानिस्तान और इरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान प्रांत में तालिबान और अन्य इस्लामिक आतंकवादी गुट भी सक्रिय हैं।