News NAZAR Hindi News

पार्टी दफ्तर में बालिका से छेड़छाड़, माकपा का एक्स एमएलए गिरफ्तार

त्रिपुरा विधानसभा में हंगामा

पार्टी से निकाल दिया
अगरतला। माकपा के पूर्व विधायक मनोरंजन आचार्जी को छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। एक दिन पहले ही त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष ने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया था।

पुलिस अधीक्षक उत्तम भौमिक ने बताया कि आचार्जी को गोमती जिले के अमरपुर थाने आने को कहा गया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पिछले महीने आचार्जी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें उन पर अमरपुर में पार्टी कार्यालय के अंदर आठ वर्षीय एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था।

माकपा राज्य समिति के सदस्य मनोरंजन आचार्जी को दस दिसम्बर को नैतिकता के आधार पर पार्टी से निकाल दिया गया था।