News NAZAR Hindi News

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद सोमवार की सुबह कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर आज हुई मुलाकात के बाद आजाद विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो गये।

पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की दरभंगा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर आजाद लोकसभा पहुंचे थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व से अनबन के कारण वह काफी समय से अलग-थलग थे और भाजपा के साथ सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं हो रहे थे। काफी समय से उनके कांग्रेस में जाने की अटकले भी लगायी जा रही थीं।