News NAZAR Hindi News

प्रेमिका की बेटी पर गंदी नजर डाली तो भुगतना पड़ा अंजाम


लखनऊ। उन्नाव की रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। बाद में उसके शव को लखनऊ में फेंकने का प्रयास किया तो रंगे हाथ पकड़ी गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रेमी ने उसकी बेटी पर गंदी नजर डालनी शुरू कर दी थी।


पुलिस के मुताबिक एक महिला को सिपाहियों ने पकड़ा, जब वह एक शव को फेंक कर भाग रही थी। पकड़ी गई महिला की पहचान गोमती यादव निवासी औरास जनपद उन्नाव के रूप में की गई। वह पारा क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। यहां उसका प्रेम प्रसंग उर्मी नामक एक व्यक्ति से हो गया। वह घर आने जाने लगा। गोमती के बाद जब उसने उसकी बेटी पर नजर गड़ाई तो गोमती ने उसकी बांके से हत्या कर दी और अपने साथी के साथ शव ठिकाने लगाने में जुट गई।
उन्होंने बताया कि सिपाहियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ा है और उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस टीम ने उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।