News NAZAR Hindi News

फ्रांस में देश का पहला पांडा जन्मा, राष्ट्रपति की पत्नी ने किया नामकरण

पेरिस। फ्रांस में देश का पहला पांडा जन्मा है। इससे फ्राँसवासियों में खुशी की लहर है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट मैक्रो ने एक समारोह में इसका नामकरण किया है। इस नन्हे पांडा का नाम युआन मेंग रखा है।

 

मध्य फ्रांस स्थित एक चिड़ियाघर में यह नामकरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें कई चीनी अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर ब्रिगिट ने कहा, युआन मेंग फ्रांस-चीन की मित्रता का शानदार नतीजा है।

 

उन्होंने कहा, युआन मेंग और उसके माता-पिता दोनों देशों के परस्पर संवाद का उदाहरण हैं जो हमेशा फलदायी रहा है। सदियों से ये देश एक दूसरे से जुड़े रहे हैं और एक-दूसरे को समझते रहे हैं।

 

5 माह का हुआ

4 अगस्त को जन्मे बेबी पांडा को अब तक मिनी युआन जी बुलाया जा रहा था। इसके पिता का नाम युआन जी है जो अपनी मादा साथी हुआन हुआन के साथ चीन से मध्य फ्रांस के ब्यूवल चिड़ियाघर में जनवरी 2012 में आया था।