News NAZAR Hindi News

फ्लाइट में नींद का बहाना कर सहयात्री लड़की से की शर्मनाक हरकत

नई दिल्ली। लास वेगास से डेट्रोइट तक की फ्लाइट में नींद के बहाने 22 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में भारतीय मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

लड़की ने 34 वर्षीय प्रभु राममूर्ति पर आरोप लगाया है कि जब वो सो रही थीं तब शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूते हुए अपनी उंगलियां उसकी पैंट के अंदर डालीं। लड़की ने कहा कि जब उसने अपनी आँखें खोलीं तो आरोपी ने उसे छूना बंद कर दिया। लड़की जब नींद से जागी तो उसने देखा कि उसकी शर्ट और पैंट के बटन खुले हुए हैं और शख्स के हाथ उसके शरीर को छू रहे थे।

लड़की ने तुरंत फ्लाइट अटेंडेंट से उसकी शिकायत की जिसके बाद फ्लाइट लैंड करते ही वेन काउंटी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया।  आरोपी ने कबूल किया है कि उसने बगल में बैठी लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने कहा कि वो फ्लाइट के दौरान सो रहा था और उसे नहीं मालूम कि नींद में उसका हाथ कहां चला गया। कोर्ट में पेश किया गया बाद में एफबीआई एजेंट के सामने उसने अपनी घिनोनी हरकत कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें

OMG : उड़ते प्लेन में महिला सहयात्री के सामने जिप खोल करने लगा गन्दी हरकत

प्लेन में एयर होस्टेस को पोर्न सीन दिखाने वाला व्यापारी गिरफ्तार

सनी लियोनी का प्राइवेट प्लेन क्रेश होते-होते बचा

चीनी युवती के साथ पाकिस्तानी पायलट क्या कर रहा था कॉकपिट में ?