News NAZAR Hindi News

बच्चा खोया और मिल भी गया, लापरवाही के आरोप में मां अरेस्ट

लंदन। इंग्लैंड के मैनचेस्टर के एक शहर में पुलिस ने एक महिला को अरेस्ट किया है। उसका कुसूर यह है कि उसने अपने बेटे का खयाल नहीं रखा, इससे बच्चा खो गया। हालांकि बच्चा सकुशल वापस मिल गया लेकिन मां नई मुसीबत में फंस गई।

हुआ यूं कि एक महिला ने गलती से अपने 2-3 साल के बच्चे को अकेला छोड़ दिया। बच्चा अपने आप चलकर एक दुकान में जा घुसा और खो गया।

दुकान के स्टाफ ने बच्चे को अकेला पाकर पुलिस को फोन कर दिया और बच्चे को वहीं बिठाकर उसकी देकरेख करने लगे। लापता बच्चे की खबर पर पुलिस दुकान में पहुंची। उन्होंने बच्चे से बातचीत करने की कोशिश की। खोजबीन करने के बाद जब बच्चे की मां का पता चला तो पुलिस महिला को बच्चे का ख्याल नहीं रखने के लिए गिरफ्तार कर थाने ले गई।

इस दौरान पुलिस ने बच्चे को बच्चों की देखरेख करने वाला संस्थान में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हमने बच्चे के मां-बाप का पता लगा लिया है और बच्चा सेफ है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे की मां को लापरवाही करने के शक में गिरफ्तार किया है।