News NAZAR Hindi News

बच्चों के सामने महिला से दुष्कर्म

 


कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट थाने के चांपापुकुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पडोस में रहने वाले एक शख्स ने महिला के घर में घुस कर उसके दो बच्चों के सामने ही जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला की तरफ से  बसीरहाट थाने में बच्चू तरफदार नामक आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीडित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडित महिला का पति काम के सिलसिले में कोलकाता में रहते हैं। महिला चांपापुकुर में अपने पांच वर्षीय बेटे व डेढ साल की बेटी के साथ रहती है। वारदात वाले दिन महिला के सास-ससुर व अन्य परिजन किसी रिश्तेदार के यहां गये हुए थे। पीडिता ने पुलिस को बताया कि  रात साढे ग्यारह बजे के करीब  अत्यधिक गर्मी की वजह बच्चे सो नहीं पा रहे थे। रात बारह बजे के करीब वह अपनी बेटी को गोद में लेकर बाहर निकली। वह बरामदे में बच्ची को गोद में लेकर सुलाने की कोशिश कर रही थी। तभी अचानक पडोस में रहने वाला बच्चू तरफदार वहां आ धमका। उसके हाथ में भोजाली था। वह महिला को जान से मारने की धमकी देकर घर के अंदर ले गया और बच्चों के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म करने लगाŸ। वारदात को अंजाम देने के बाद वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पीडित महिला का कहना है कि आरोपी के चले जाने के बाद उसने पडोसियों को पूरे मामले की जानकारी दी। घटना की खबर पाकर उसके पति व अन्य परिजन घर लौट आये। उन्होंने स्थानंीय एक पंचायत सदस्य को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्ही की सलाह पर शनिवार को पीडिता अपने पति व सास-ससुर के साथ थाने पहुंची और और एफआईआर दर्ज कराया। आरोपी बच्चू तरफदार पेश से वैन चालक है और इलाके में उसकी छवि नहीं है। उसने तीन शादिया कर रखी है। हालांकि इनमे से एक पत्नी ही उसके साथ रहती है। दो पत्निया उसकी ज्यादतियों से तंग आकर उसे छोड कर जा चुकी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।