News NAZAR Hindi News

बांग्लादेश लॉ कमीशन के सदस्य अजमेर में

अजमेर। बांग्लादेश लॉ  कमीशन का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रविवार को अजमेर आएगा। यह प्रतिनधिमंडल भारत में खाद्य सुरक्षा कानून  तथा उनकी क्रिया प्रणाली का अध्ययन करने  भारत के दौरे पर आया हुआ है।

पी यू सी एल के राज्य महासचिव डॉ अनंत भटनागर के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अजमेर में सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद आयोजित कर भारत खाद्य सुरक्षा कानून की स्थिति पर चर्चा करेंगे।वे शहर की राशन  दुकानों की कार्यप्रणाली को देखेंगे तथा आम जनता से संवाद करेंगे।
भटनागर ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के संवाद मीर शाह अली स्थित समीक्षा परिसर में प्रातः 10.30बजे आयोजित किया जायेगा। संवाद में पी यू सी एल ,महिला जन अधिकार समिति  व एनी सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ता भाग लेंगे।