News NAZAR Hindi News

बेवफा पति को रंगे-हाथ पकडऩे के लिए मारा ‘छापा’

चंडीगढ । अमृतसर में गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे पति को पकड़ने के लिए पत्नी ने बच्चों और कुछ महिलाओं के साथ छापा मारा। खुद को फंसा पाकर महिला का पति तुरंत मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी साथी महिला ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खटकाया, लेकिन अंदर से महिला ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस ने जगदीप की पत्नी के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ साल पहले जगदीप का दूसरी महिला के साथ संबंध बन गए। इसके बाद जगदीप उसे और बच्चों को छोड़ कर अलग से दूसरी महिला के साथ रहने लग पड़ा। इस बात को लेकर वह बहुत परेशान थी। उसे शनिवार को पता लगा कि उसका पति ग्रीन एवेन्यू में रह रहा है तो वह सुबह ही अजनाला से कुछ महिलाओं को साथ लेकर ग्रीन एवेन्यू आ गई। आते ही दरवाजा खटकाया और जगदीप बाहर निकला। उसे व बच्चों को देखकर जगदीप के हाथ-पांव फूलने लगे। इस कारण वह खुद को छुड़वाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद जगदीप की महिला साथी ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। अजनाला निवासी ममता ने बताया कि उसकी शादी करीब 17 साल पहले जगदीप सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि मा मला उनके पास आया है। बयान दर्ज किए गए हैं। जगदीप सिंह फरार हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।