News NAZAR Hindi News

बड़ी खबर : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, हज यात्रा की सब्सिडी पूरी तरह खत्म

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक को अवैध घोषित करने के बाद मंगलवार को एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने हज यात्रा पर दी जानी वाली सब्सिडी पूरी तरह खत्म कर दी है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि हर साल सरकार की तरफ से हज सब्सिडी के रूप में 700 करोड़ रुपये दी जाती थी। अब यह सब्सिडी बंद कर दी गई है।

इस बार सर्वाधिक यात्री

नकवी ने बताया कि पिछले साल सवा लाख मुस्लिम हज पर गए थे। जबकि इस बार 1.75 लाख जायरीन हज यात्रा पर मक्का जाएंगे। यह संख्या आजाद भारत के इतिहास में सबसे अधिक है।