News NAZAR Hindi News

भारत-पाक ने एक दूसरे को सौंपी बंदियों की सूची


नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने दोनों देशों की जेलों में बंद अपने-अपने नागरिकों, जिनमें सिविल कैदी और मछुआरे भी शामिल हैं, की सूची एक दूसरे को सौंप दी। इन सूचियों का आदान-प्रदान नई दिल्ली और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के माध्यम से एक ही समय पर किया गया।
विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार इस सूची के आदान-प्रदान से दोनों देशों के राजनयिकों को एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों तक पहुंचने में सहायता मिलेगी। सूचियों का यह आदान-प्रदान दोनों देशों के बीच मई, 2008 के एक समझौते के अंतर्गत किया गया। इस समझौते के तहत दोनों देशों को वर्ष में दो बार पहली जनवरी और पहली जुलाई को एक दूसरे की जेलों में बंद नागरिकों की सूची का आदान-प्रदान करना होता है।