News NAZAR Hindi News

भूस्खलन में दबे सभी 22 सैन्यकर्मियों के शव मिले

हनोई। मध्य वियतनाम के क्वांग ट्राई प्रांत में मसलाधार बारिश के बीच हुए भूस्खलन में दबे सभी 22 सैन्यकर्मियों के शव मिल गए हैं।

रविवार की सुबह प्रांत के पर्वतीय हुआंग होआ जिले में स्थित एक सेन्य अड्डा इलाके में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन से घिर गया था। पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी घटना है, जब सैन्यकर्मियों को भूस्खलन से जूझना पड़ा है।

 

पिछले हफ्ते मध्य प्रांत के थुआ थिएन-ह्यू में एक भूस्खलन की चपेट में आने के बाद 13 अधिकारियों तथा सैनिकों के शव मिले थे। उन्हें एक जलविद्घुत्व संयंत्र में श्रमिकों को बचाने के लिये भेजा गया था, जो भूस्खलन में फंस गये थे।

प्राकृतिक आपदा निवारण एवं नियंत्रण की केंद्रीय संचालन समिति ने सोमवार को केंद्रीय वियतनाम के कुछ क्षेत्रों में बुधवार तक 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश तथा बाढ़ आने की आशंका जताई है।