News NAZAR Hindi News

भोजशाला में शांतिपूर्ण संपन्न हुई नमाज, पूजा का सिलसिला जारी

भोपाल/धार। तमाम अटकलों को धता बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज चौहान एक और चुनौती से पार पा गए। शुक्रवार को यहां नमाज और पूजा शांतिपूर्वक होने से सियासी व धार्मिक विवाद टल गया।

बसंत पंचमी पर अटकलों के बीच भोजशाला मे शांतिपूर्ण तरिके पूजा के बाद नमाज अदा की गई। करीब 25-30 लोगों ने पहले सांकेतिक नमाज अता की। वर्ष 2006 की नीति पर चलते हुए प्रशासन और पुलिस ने भोजशाला में पूजा पाठ के बीच नमाज संपन्न करवा दी।
भोजशाला के पीछे के रास्ते नमाजियों को छत पर लगे शामियाने मे नमाज़ अता करवा दी गई। बाहर शोर शराबे को देखते हुए नमाजियों के लिए भोजशाला की छत पर शामियाने लगाकर व्यवस्था की गई थी। इससे पहले मुरादपुरा से मुस्लिम लोग बढ़ी संख्या में भोजशाला में नमाज के लिए निकले। धार के नालछा दरवाजे पर पुलिस ने नमाजियों को रोका पुलिस और नमाजियों में बहस भी हुई।