News NAZAR Hindi News

भ्रूण जांच कर गर्भपात करते लेडी डॉक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार


चंडीगढ । हरियाणा के यमुनानगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला बीएमएस डॉक्टर को भ्रूण जांच कर गर्भपात करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस घटनाक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम छापेमारी में लेट हो गई तो डॉक्टर ने गर्भवती महिला का भ्रूण बाहर निकाल दिया। इससे महिला को ब्लीडिंग होने लगी। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका सही तरीके से गर्भपात किया गया। प्लान के मुताबिक सोमवार को महिला ने डॉक्टर को बताया कि वह बेटा चाहती है और उसके पेट में बेटी है। डॉक्टर ने उसे मंगलवार शाम को बुलाया। महिला अल्ट्रासाउंड कराकर बीएमएस डॉक्टर सुक्रिता के नर्सिंग होम पहुंची। उसने डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाई। डॉक्टर ने गर्भपात की कोशिश की। इससे भ्रूण बाहर आ गया। इसके बाद विभाग की टीम पहुंची और महिला डॉक्टर पांच हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम में सिविल अस्पताल के एमएस डॉक्टर विजय दहिया ने बताया कि बीएमएस डॉक्टर एक दिन का भी गर्भपात नहीं कर सकती है। एक क्वालीफाई डॉक्टर 3 माह का अबॉर्शन और दो क्वालीफाई डॉक्टर 5 माह तक का अबॉर्शन कर सकते हैं। इसके लिए सेंटर का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी गई है, कार्रवाई की जा रही है।