News NAZAR Hindi News

मनुस्मृति का होलिका दहन करेंगे- पासवान

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव विष्णु पासवान ने दीघा में दलित अतिपिछड़ा क्रान्ति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि दलितों को शुद्र कहा गया। हिन्दु धर्म के सबसे बड़े ग्रंथ ’’मनुस्मृति’’ में इसकी व्याख्या की गई है। सबसे बड़े धर्मग्रंथ मनुस्मृति ने समाज को जोड़ने के बजाये बाँटने का काम किया है। घृणा और तृष्कार पैदा किया है। इन्सान को शैतान बना दिया।
विष्णु पासवान ने कहा कि हिन्दु समाज कहे जाने वाले देश के एक चैथाई लोगों ने इतिहास के कालान्तर में सिख, इस्लाम, क्रिस्चन, बौद्ध धर्म में शामिल हो गये। जहाॅं भेद-भाव रहित घृणा, तिरस्कार छुआछुत से दूर विषमता के बदले समता का जीवन जी रहे है। समाज को वर्ण व्यवस्था में बाॅंट दिया। बैठक को शर्मा, नन्दकिशोर यादव, अनिल कुमार पासवान, रंजीत पासवान आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।