News NAZAR Hindi News

मसाज करने वाले आप नेता का गुप्तांग काटकर कत्ल


नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता की नृशंस हत्या कर दी गई है। उसकी गर्दन और गुप्तांग काटकर मर्डर किया गया है। मृतक 32 वर्षीय धीरेंद्र ईश्वर है। वह रविवार रात्रि से लापता था। उसका शव बेगमपुर के करीब जंगलों से बरामद किया गया है। पुलिस ने धीरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम के लिए मौलाना आजाद अस्पताल भेज दिया है। जहां दिल्ली सरकार द्वारा गठित डाक्टरों का एक पैनल धीरेंद्र का पोस्टमार्टम करेगी। मसाज का काम करने वाला धीरेंद्र आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल विंग का जिलाध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता था। फिलहाल पुलिस की करीब एक दर्जन टीमें जंगल में धीरेंद्र का कटा गुप्तांग तलाशने में जुटी हैं।

गुप्तांग काटने की वजह से पुलिस को आशंका है कि हत्या की वजह अवैध संबंध भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
धीरेंद्र ईश्वर अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर 24 में रहता था। उसके परिवार में पत्नी और दो साल की बेटी है। धीरेंद्र का एक बेटा भी था, जिसकी पिछले महीने मृत्यु हो गई थी। करीब 15 दिन पहले वह अपने परिवार के साथ बेगमपुर इलाके में रहने के लिए आया था।

 

परिजनों के अनुसार धीरेंद्र रविवार शाम पार्टी की एक मीटिंग की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर धीरेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन लगातार स्विच आफ मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

जंगल में मिला शव

सोमवार तड़के बेगमपुर से लगे जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा। लोगों के अनुसार शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पेट फटा था और गुप्तांग भी कटे थे। नृशंस हत्या की भनक मिलते ही जंगल में लोगों का तांता लग गया। इसी बीच धीरेंद्र के परिजन भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।