News NAZAR Hindi News

महंत कर रहा था रेप, लड़की ने प्राइवेट पार्ट काट दिया

 

तिरुवनंतपुरम। यहां एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। आश्रम का एक महंत एक लड़की का 6 साल से यौन शोषण कर रहा था। पिछली रात लड़की ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जख्मी महंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह महंत लड़की के पिता का इलाज करने के बहाने उसके घर आता रहता था।

पिता के इलाज का झांसा

लड़की का पिता लंबे समय से बिस्तर पर है। उसकी मां अपने पति का इलाज कराने के लिए कोल्लम स्थित शतांभी आश्रम पनमना से जुड़े महंत हरिस्वामी के सम्पर्क में आई।

पूजा पाठ के जरिए इलाज करने के बहाने से हरिस्वामी उसके घर आने-जाने लगा। छह साल पहले उसने लड़की को अपने झांसे में लिया। तब वह 17 साल की थी। हरिस्वामी तब से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है।

चाकू उठाया…और खेल खत्म

हरिस्वामी ने शुक्रवार रात एक बार फिर लड़की का उसके घर में रेप करने की कोशिश की। तब विरोध और बचाव में उसने आरोपी का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया ।

उसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हरिस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और लड़की की मां पर भी केस दर्ज किया जा सकता है। पुलिस का मानना है कि संभव है कि लड़की की मां की इसमें सहमति थी।

महंत बोला-मैंने खुद काटा

उधर अस्पताल में होश में आए महंत का कहना है कि उसने खुद ही अपना प्राइवेट पार्ट काटा है, क्योंकि वह उसके काम का नहीं था। उसे गैर जरूरी लगा, इसलिए काट दिया।

सीएम ने दी शाबासी

केरल के सीएम पी. विजयन ने इस घटना पर लड़की की तारीफ करते हुए उसे बहादुर बताया है।

आश्रम ने झाड़ा पल्ला

शतांभी आश्रम प्रशासन ने हरिस्वामी से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि 15 साल पहले वह आश्रम में ब्रह्मचारी था, लेकिन बाद में उसने आश्रम छोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें

काले कपड़े वाले साधू ने खिलाया प्रसाद, जंगल में बेहोश मिले पांच बालक
http://www.newsnazar.com/international-news/काले-कपड़े-वाले-साधू-ने-खिल

बच्चे को लेकर भाग रहे साधू की पिटाई
http://www.newsnazar.com/international-news/बच्चे-को-लेकर-भाग-रहे-साधू