News NAZAR Hindi News

महिला मित्र से की न्यूड फोटो भेजने की डिमांड

 

लंदन। सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ वल्गर मजाक सेक्स हैरेसमेंट के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं। आमतौर पर महिला यह सब चुपचाप सहन कर लेती है। मगर न्यूजीलैंड की रहने वाली एक लड़की पार ने एक अलग ही अंदाज में एक मनचले को जवाब दिया…

यह जताई फरमाइश

ट्विटर पर एक लड़के ने पार को प्रपोज करते हुए उससे उसका न्यूड फोटो भेजने की फरमाइश कर दी। इससे पर शर्म से लाल हो गई और अगले पल उसने श्योर लिखते हुए अपना फोटो अपलोड कर दिया। लड़के खुश हो गया।

मोबाइल पर ट्विटर अकाउंट पर पिक्चर लोडिंग होने लगी। काफी देर बाद तक पिक्चर अपलोड नहीं हुई तो उसने लड़की से कहा। लड़की ने दोबारा फोटो भेजने की बात कही।

अगली बार भी पिक्चर लोड नहीं हुई जबकि लोडिंग का निशान दिखाई दे रहा था। लड़के ने लिखा, शायद मेरे फोन की RAM कम होने की वजह से फोटो नहीं मिल पा रहा है, मैं नया फोन खरीद लूंगा। …इसके भी काफी बाद उसे पता चला कि लड़की ने उसे बेवकूफ बना दिया।
दरअसल पार ने उससे हुई तमाम बातचीत का स्क्रीन शॉट लेकर ट्विटर पर डाल दिया। उसने सबके सामने चौंकाने वाला खुलासा किया।

यह किया उसने

पार ने बताया कि उसने लड़के को केवल ‘लोडिंग साइन’ वाला फोटो सेंड किया था। लड़के को लगा कि उसने अपना न्यूड फोटो भेजा है और उसके फोन की वजह से पूरा अपलोड नहीं हो पा रहा है। बाद में पार ने उस लड़के को ब्लॉक कर दिया। यूजर्स ने पार के प्रेजेंस ऑफ माइंड की तारीफ की।