News NAZAR Hindi News

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कार ने कुचला, 4 की मौत

Demo pic
आरा। बिहार के आरा जिले के भोजपुर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को कुचल दिया।
इस दर्दनाक हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। महिलाओं को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं।
बताया जा रहा है कि घटना के समय महिलाएं टहल रही थी। अचानक तेजी से आई स्कॉपियों ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।