News NAZAR Hindi News

मोजे की बदबू से तंग आकर हवाई यात्री ने ली सहयात्री की जान

नई दिल्ली। कई लोग होते हैं जिनके पैरों में अधिक पसीना आने और हवा ना लगने के कारण मोजों से गंदी बदबू आती है। जब कभी भी आपको इस प्रकार गंदे मोजो की बदबू आती है तो आप या तो वहां से उठकर चले जाते हैं। लेकिन क्या कोई मोजे की बदबू के कारण किसी की जान ले सकता है? मगर रूस में ऐसा हुआ है।

रूस के मॉस्को से एक 56 वर्ष का अधेड़ कैलिनिनग्राद की फ्लाइट में सफर कर रहा था। उसकी बगल वाली सीट पर एक 31 वर्षीय व्यक्ति बैठा हुआ था।

फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी व्यक्ति ने अपने जूते और मोजे खोल दिए। उसके मोजों से इतनी गंदी बदबू आ रही ती कि अधेड़ व्यक्ति ने उसे जूते पहनने के लिए कहा। युवक ने बात को अनसुना कर दिया।

जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति गुस्से में आ गया जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि उनके बीच मारपीट भी हुई। इस बीच अधेड़ व्यक्ति ने युवक के सीने में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वह चाकू लेजर प्लेन में कैसे आया, इस बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है।