News NAZAR Hindi News

ये खूबसूरत महिला अपने बच्चों को बनाना चाहती थी ISIS के खूंखार आतंकी

लंदन। ब्रिटेन में अपने साथ भेदभाव से प्रताड़ित एक खूबसूरत महिला ने ख़ौफनाक ख्वाब देखा। उसने 7 बच्चे पैदा कर उन्हें खूंखार आतंकी बनाने की ठानी। यह अलग बात है कि वह ऐसा न कर सकी।

यह महिला है तानिया जॉर्जलस। उसने अमरीका के सबसे सीनियर ISIS सदस्य से शादी की थी। 33 साल की तानिया ने पहली बार बताया कि कैसे वह  ISIS  के प्रभाव में आई और क्यों कट्टरपंथी विचारधारा को अपनाया। ISIS सदस्य से शादी करने के बाद महिला ने यह भी ख्वाब देखा था कि वह 7 बच्चे पैदा करेगी, जो दुनिया के अलग-अलग महाद्वीप में  ISIS के खूंखार आंतकियों के रूप में काम करेंगे।

तानिया का कहना है कि ब्रिटेन में उसे भेदभाव का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से उसके भीतर पश्चिमी देशों को लेकर नफरत पैदा हो गई। इसी वजह से वह जॉन जॉर्जलस से मिली जो अमरीका में जन्मा था, लेकिन इस्लाम को अपना लिया था।  जॉन के साथ महिला के चार बच्चे हुए और वह सीरिया भी गई। महिला ने कहा- ‘मैं ये बच्चे एक कारण से चाहती थी  ताकि वे मुस्लिम के रूप में अल्लाह के लिए काम करें, मुजाहिद्दीन बनें।