News NAZAR Hindi News

रक्षाबंधन के दिन नाबालिग लड़की के सामने शख्स ने की गंदी हरकत

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। वारदात बुधवार रात काे मेट्रो की रेड लाइन पर हुई। इस दौरान दो यात्रियो ने आरोपित को अश्लील हरकत करते देख लिया, फिर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार रात करीब 8.30 बजे शाहदरा मेट्रो स्टेशन नियंत्रक देवेंदर सिंह ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक युवक के पकड़े जाने की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि कुछ यात्री आरोपित युवक को पकड़ कर सौंपा है। यात्रियों ने बताया कि आरोपित युवक किशाेरी के पीछे खड़े होकर गलत हरकत कर रहा था। परेशान होकर पीड़िता सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर उतर गई।
आरोपित की गलत हरकत को देखकर दो यात्रियों ने आरोपित को पकड़ा और उसे शाहदरा मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी जांच करने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मूलरूप से बंगाल का रहने वाला है।