News NAZAR Hindi News

रामदेव बोले, यूपी में गो- हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए


नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि गाय का कत्ल करना हिंसा है और गाय के नाम पर इंसानों का कत्ल करना भी हिंसा है।

दादरी कांड विवाद पर रामदेव ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे सम्प्रदायिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील राज्य में गो- हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए।

एक कार्यक्रम में नोएडा आए रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहे तो पूरे देश में गो-हत्या पर प्रतिबंध लग सकता है।

गौरतलब है कि दादरी में गोमांस खाने की अफवाह पर अखलाक नामक एक शख्स की भीड़ ने हत्या कर दी थी। अखलाक की हत्या के बाद देश में बीफ मुद्दे पर बहस तेज हो गई है। देश के कई राज्यों में गो हत्या पर पहले से ही प्रतिबंध है।