News NAZAR Hindi News

राहुल गांधी ने पारंपरिक धोती पहन शृंगेरी शारदा पीठ में की पूजा अर्चना

 

ओडिशा। कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शृंगेरी शारदा पीठ पहुंचे। राहुल गांधी ने पारंपरिक धोती पहनकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने जगदगुरु शंकराचार्य और श्रृंगेरी मठ के भारती तीर्थ स्वामी से मुलाकात की। इसके बाद ऊल्लाह की दरगाह भी गए। मैंगलोर में राहुल गांधी ने रोजारियो चर्च का भी दौरा किया।

 

राहुल ने उडुपी में जनसभा को संबोधित कर सबको चौंका दिया। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए करते हुए कहा कि वे लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, मोदी जी आएंगे और बार-बार झूठ बोलेंगे। आप लोगों ने देखा, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में पैसे के बल पर सरकार बनाई।’ राहुल ने प्रधानमंत्री पर किसानों को नजरअंदाज करते हुए बड़े व्यापारियों का ऋण माफ करके उन्हें मदद पहुंचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पदुबिदरी में भी जनसभा को सम्बोधित किया।