News NAZAR Hindi News

राहुल ने BJP को बताया कौरव, RSS पर भी हमला बोला

नई दिल्ली। कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में अध्यक्ष राहुल गांधी ने BJP और RSS की तुलना महाभारत काल के कौरवों से करते हुए कहा कि दोनों सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस देश की आवाज है जबकि भाजपा एक संगठन मात्र की आवाज है।

राहुल ने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र की धरती पर महायुद्ध हुआ, इस युद्ध में कौरव बहुत बलशाली थे, उनके पास पांडवों के मुकाबले ज्यादा ज्यादा सेना थी। वह शक्तिपूर्वक जबरन शासन करने में भरोसा करते थे। लेकिन पांडव संख्या में कम थे पर बहुत विनम्र थे।

कौरवों की तरह ही बीजेपी और आरएसएस भी सत्ता की लड़ाई लड़ रही हैँ जबकि कांग्रेस पांडवों की तरह सत्य के लिए, न्याय के लिए लड़ रही है।

कांग्रेस के सिद्धांत बहुत ऊंचे आदर्श हैं। कांग्रेस कभी झूठ नहीं बोलती। बीजेपी जब एक संगठन की आवाज थी तब कांग्रेस के देश के लोगों की आवाज थी। उन्होंने कहा, हमें ऐसा भारत देखना है कि जो झूठ में जिए या जो साहस के साथ जिए।

राहुल गांधी ने समापन भाषण में कहा- “हम जनता के लिए लड़ते हैं। हमें चाहे मारो पीटो, हम नफरत नहीं करेंगे।”

भाजपा पर हमलावर होते हुए राहुल ने कहा कि BJP ने हत्या के आरोपी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का धर्म सत्ता को छीनने के लिए है। उन्होंने किसानों की आत्महत्या को सरकार की विफलता का प्रमाण बताते हुए कहा कि देश कठिनाई में है और इस युवा देश के करोड़ों युवा निराशा में जी रहे हैं।

वही, राहुल गांधी से पहले आज पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने देश की इकोनॉमी को तबाह कर दिया।