News NAZAR Hindi News

रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 71 यात्रियों की मौत

मॉस्को। रूस में एक यात्री विमान रविवार को मॉस्को क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 71 यात्री इस दुर्घटना में मारे गए है। रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एएन-18 विमान मॉस्को के डोमोडेडोवो हवाईअड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इधर बच गया हादसा

मुंबई एयरस्पेस में गत 7 फरवरी को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दरअसल, आसमान में विस्तारा और एयर इंडिया के विमान एक दूसरे के नजदीक आ गए थे। इस घटना के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली से पुणे के लिए उड़ान भरने वाले विस्तारा के विमान यूके 997 में 152 यात्री सवार थे। वहीं, एयर इंडिया का एक विमान 109 यात्रियों लेकर जा रहा था। इसी दौरान दोनों विमान एक दूसरे के नजदीक आ गए। दोनों विमानों के बीच बस 100 फीट की दूरी ही बची थी।

भोपाल जा रहे एयर इंडिया के विमान की पायलट ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई कि दोनों विमानों के बीच बस सौ फीट की ही दूरी बची थी, जब एयर इंडिया के विमान ने सुरक्षित दूरी बनाई।