News NAZAR Hindi News

लड़की ने बॉयफ्रेंड को भेजी प्राइवेट सेल्फी, उसने वायरल कर दी

वॉशिंगटन। एक नाबालिग लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रैंड को प्राइवेट सेल्फी भेजकर मुसीबत मोल ले ली है। उसके ब्वॉयफ्रेंड ने यह तस्वीर वायरल कर दी। अब वह लड़की चाइल्ड पोनोग्राफी के आरोपों का सामना कर रही है। उसे 10 साल की जेल हो सकती है।

मामला दक्षिणी मिनेसोटा का है। यहां में 14 साल की जोया (काल्पनिक नाम) ने खुद की एक प्राइवेट सेल्फी अपने ब्वॉयफ्रेंड को स्नैपचैट के माध्यम से भेजी थी, जिसके बाद उस लड़के ने वह तस्वीर अपने दोस्तों के बीच वायरल कर दी थी।

पुलिस तक बात पहुंचने के कारण जोया को अब चाइल्ड पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

 

इस नाबालिग लड़की पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है और उसे 10 साल की सजा भी हो सकती है। यह मुकदमा उसकी स्कूल लाइफ, कॉलेज लाइफ, निजी जिंदगी से लेकर भविष्य तक सब में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। हालांकि इस केस में लड़के को भी सजा हो सकती है।

अमरीकन सिविल लिबर्टीज यूनियन ऑफ़ मिनेसोटा (एसीएलयू-एमएन) जुवेनाइल कोर्ट से जोया पर लगे आरोपों को हटाने की मांग कर रहा है।