News NAZAR Hindi News

विधवा की नौकरी लगवाने के बदले मंत्री ने लूटी इज्जत, 8 साल से कर रहा देहशोषण

गुरदासपुर। यहां लोकसभा उपचुनाव की गहमा-गहमी के बीच एक विधवा कर्मचारी ने पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री तथा शिरोमणि अकाली दल जिला गुरदासपुर के प्रधान सुच्चा सिंह लंगाह पर रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। सिटी पुलिस ने शुक्रवार को सुच्चा सिंह के विरुद्व दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।

विजिलैंस विभाग पठानकोट में तैनात विधवा कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पंजाब का पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह उससे वर्ष 2009 से उसकी मर्जी के विरुद्व दुष्कर्म करता आ रहा है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति पुलिस कर्मचारी था तथा वर्ष 2009 में उसका बीमारी के कारण देहांत हो गया। सरकार ने उसे अनुकम्पा नियुक्ति दे दी।

लेकिन इससे पहले वह नौकरी के सम्बन्ध में पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह से मिली थी। उसने मजबूरी का लाभ उठा कर विधवा का शारीरिक शोषण। वह तब से मई 2017 तक लगातार दुष्कर्म करता रहा।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुच्चा सिंह लंगाह उसे कई तरह की धमकियां देकर कभी चंडीगढ़ ले जाता था तो कभी कलानौर या अन्य स्थानों पर बुलाता था और दुष्कर्म करता था।
इस सम्बंध में जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि पीड़िता ने एक टेप भी पुलिस को सौंपा है जो पीड़िता ने स्वयं इसलिए तैयार किया था क्योंकि लंगाह उसे धमकियां देता था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।