News NAZAR Hindi News

विवाद के बाद आईएएस निधि चौधरी का बीएमसी से महाराष्ट्र सरकार में तबादला

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित ट्वीट के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी निधि चौधरी का मुंबई महानगर पालिका से महाराष्ट्र सरकार के सचिवालय में दबादला कर दिया गया।

चौधरी मुंबई महानगर पालिका में उपायुक्त

(विशेष) पद पर थी और अब उन्हें महाराष्ट्र सरकार के (सचिवालय) जल विभाग में भेज दिया गया है।

 

गौरतलब है कि 17 मई को चौधरी ने एक ट्वीट में दुनिया भर से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान किया था और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को धन्यवाद दिया था।