News NAZAR Hindi News

व्हाट्सअप पर पूर्व पति को भेजा ऐसा मैसेज कि महिला को 3 दिन की जेल

दुबई। सऊदी अरब की महिला को पूर्व पति को व्हाट्सअप पर अपमानजनक संदेश भेजने का दोषी पाये जाने पर तीन दिन की जेल की सजा सुनाई गई है।

सऊदी गजट ने बुधवार को बताया कि जेद्दा की एक अपराध अदालत ने महिला को अपने पूर्व पति को बेहद गंदी भाषा में संदेश भेजने का दोषी पाया। महिला का पांच वर्ष पूर्व पति से तलाक हो गया था। उसने अपने पति को क्रूर और असभ्य कहा और नस्लवादी भाषा का प्रयाग किया।

महिला का कहना था कि उसने यह संदेश इसलिए भेजे क्योंकि उसका पूर्व पति और उसके परिवार को अपमानित कर रहा था।

सऊदी अरब में अन्य मुस्लिम देशों की तुलना में महिलाओं के अधिकार सीमित है। सऊदी के क्राउन प्रिस मोहम्मद बिन सलमान देश की महिलाओं के अधिकारों की वकालत करते रहे हैं। उनके प्रयासों से हाल ही देश की महिलाओं को वाहन चलाने और स्टेडिमय में प्रवेश की अनुमति दी गई।