News NAZAR Hindi News

शिमला में बारिश के बाद मौसम सुहावना


शिमला। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी भागों में बीते कल और रात को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी शिमला में आज सुबह तडक़े धुंध छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। जिससे घूमने आए पर्यटकों ने राहत ली है।

राजधानी शिमला में बारिश के बाद ठंडक़ महसूस की जा रही है। शिमला में सुबह की धूप खिली हुई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं।

राजधानी शिमला में सुबह दस बजे का तापमान 21 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज शिमला का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है।

शिमला में हवा में नमी की मात्रा 46 फीसदी बनी हुई है और दृष्टता 16 किलोमीटर तक है।

राजधानी शिमला का न्यनूतम तापमान बीती रात 11.7 डिग्री रहा। जबकि प्रदेश में न्यूनतम तापमान मनाली में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला में बीते चौबीस घंटों के दौरान 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बीती रात प्रदेश के अन्य शहरों का न्यनूतम तापमान सुंदरनगर 16.5, भुंतर 13.5, कल्पा 7.8, धर्मशाला 16.8, ऊना 20, नाहन 15.7, सोलना 15.5 और कांगड़ा में 18 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में बीते एक सप्ताह से भंयकर गर्मी पड़ रही है। लेकिन बीते कल एकाएक हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।

बीते कल बारिश के साथ प्रदेश कई जिलों में आंधी व तूफान आने से कई जगइ भारी नुक्सान होने की सूचना है। प्रदेश के निचले जिलों में आंधी के कारण कई स्थानो पर पेड़ों के घरों को गाडिय़ा पर गिरने लोगों को नुक्सान पहुंचा है। इसके साथ कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन आया है तथा अगले दो दिन इसका असर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के निचले व मध्यवर्ती क्षेत्रों में तुफान के साथ बारिश हो सकती है। 26 मई से राज्य में मौसम साफ हो जाएगा।