News NAZAR Hindi News

शौच जाने वाली महिलाओं का बना रहा था अश्लील वीडियो, जमकर पिटाई

रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के समीप स्थित मैदान में शौच के लिए जानेवाली महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पंचम मिंज के रूप में की गयी है। वह हटिया का रहने वाला है।

ग्रामीणों ने सुबह में जब युवक को वीडियो बनाते देखा तो वह भागने लगा। इसके बाद लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।

इसके बाद दर्जनों महिलाओं के शिकायत पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के पास से वीडियो कैमरा बरामद किया गया है। लेकिन चिप नहीं मिल पाई है। उससे पूछताछ की जा रही है।