News NAZAR Hindi News

श्राद्ध कार्यक्रम का भोज खा रहे लोगों पर चढ़ी कार, मचा कोहराम

सारण। जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना मशरक के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला के पास की है। घटना में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

https://youtu.be/4fdJ35BSVgc
बताया जाता है कि सड़क किनारे लोग श्राद्ध कार्यक्रम का भोज खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे के दुकान को तोड़ते हुए लोगों को रौंदते चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
यह भी देखें
https://youtu.be/4fdJ35BSVgc
घटना के बाद लोगों ने कार सवार लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और मुख्य सड़क राम जानकी पथ पर आगजनी करते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की चीख-पुकार मच गई।