News NAZAR Hindi News

श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद भारत अपनी समुद्री सीमा पर अलर्ट

 

 

चेन्नई। श्रीलंका में हुए सीरियल बम धमाकों ने भारतीय नौ सेना को भी अलर्ट कर दिया है। अपनी समुद्री सीमा की सुरक्षा बढ़ाते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में निगरानी के लिए जहाज और विमानों की संख्या बढ़ा दी है।

दरअसल, समुद्री सीमा के जरिए पहले भी भारत को आतंकी हमला झेलना पड़ा था। वर्ष 2008 में समुद्री मार्ग से ही मुंबई पहुंचकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पांच सितारा होटलों और रेलवे स्टेशन पर हमलों को अंजाम दिया था। इन हमलों में कई विदेशियों समेत 166 लोग मारे गए थे।

श्रीलंका भी समुद्र सीमा से जुड़ा हुआ गया। तटरक्षक बल के अनुसार समुद्री रास्ते से भारत में घुसपैठ करने और यहां कोई वारदात अंजाम देने की आशंका को खत्म करने के लिए विशेष गश्त बढ़ा दी गई है। तुतिकोरीन, मंडपम और करईकल में मौजूद सभी जहाजों को निगरानी के कार्य में लगा दिया गया है।