News NAZAR Hindi News

संथारा लेने वाले जैन वृद्ध का डोली में बैठाकर किया अंतिम संस्कार


नागदा। जैन समाज में संथारा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय पर मचे बवाल के बाद औद्योगिक नगरी नागदा में नाकोड़ा भैरव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहरलाल चौरड़िया 72 वर्ष का संथारा लेने से निधन हो गया। गुरूवार को सुब चंबल तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सुबह नौ बजे चौरड़िया के निवास स्थान जवाहर मार्ग से एक डोली में बैठाकर बैंड बाजों के साथ शवयात्रा निकाली गई। चंबल तट पर सुबह 11.30 बजे अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शवयात्रा में शामिल हुई। चौरड़िया के परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात नौ बजे उनका निधन हुआ। दोपहर में उन्होंने संथारा लिया था।